फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली के खेत में गिर रहा गंदा पानी, छह वर्षों से दो एकड़ खेत में परेशानी, खेती नहीं कर पा रहे किसान

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2025 12:52 AM IST

नियामताबाद विकास खंड क्षेत्र के महदेऊर ग्राम पंचायत के हिरामनपुर पुरवे के लगभग 18 के ऊपर किसान छह वर्ष से दो एकड़ से अधिक भूमि पर अपने खेत में घरों के गंदे पानी के बहने के चलते खेती नहीं कर पा रहे हैं। इसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने दो बार समाधान दिवस पर आवेदन दिया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। है। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। महदेऊर ग्राम पंचायत के हिरामन गांव के एक दर्जन किसान पिछले छह वर्ष से अपने खेत में घरों का नाबदान का पानी जमा होने से खेती नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने दो बार संपूर्ण समाधान दिवस पर किसानों की समस्या के समाधान के लिए आवेदन किया पर अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि किसान छह साल अपनी ही भूमि पर खेती नहीं कर पा रहे है। समाधान दिवस पर आवेदन दो बार दिया गया नौ माह में अभी तक उसका समाधान नहीं किया गया है। ऐसे में संपूर्ण समाधान दिवस पर किसानों का भरोसा उठ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें