अमर शहीद स्पॉटिंग क्लब द्वारा आयोजित अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मणिपुर की टीम बारा गाजीपुर को टाई ब्रेकर में 4-1 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश कर गई। 90 मिनट के हुए खेल में पहले हाफ के 20वे मिनट में मणिपुर के खिलाड़ी पैट्रिक ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल कर अपने टीम को बढ़त दिल दी लेकिन बारा गाजीपुर की टीम के कामरान ने 35वे मिनट में ही गोला कर अपने टीम को बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ में भी दोनों टीम एक दूसरे पर दबाव बनाए हुए थे लेकिन कोई भी टीम खेल समाप्ति तक कोई भी गोल नहीं कर पाया। मैच के मुख्य अतिथि रामशरण यादव और सुनील पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।