वाराणसी में माता अन्नपूर्णा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन करते रहे।