फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में मां श्रृंगार गौरी के दर्शन, विश्व शांति की कामना, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Mar 2026 01:43 PM IST

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम स्थित मां श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसी क्रम में हिन्दुवादी नेता गुलशन कूपर और पुनीत जेटली पागल बाबा ने भी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने मां श्रृंगार गौरी के समक्ष माथा टेककर विश्व शांति, देश की उन्नति और सनातन धर्म की समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां गौरी की कृपा से समाज में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि काशी की यह परंपरा आस्था और विश्वास का अद्भुत प्रतीक है, जो देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे परंपराओं का सम्मान करते हुए अनुशासन के साथ धार्मिक आयोजनों में भाग लें। नवरात्रि के इस विशेष दिन पर मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु जयकारों के साथ मां के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें