फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर गंगा की सफाई कर, प्रदूषण मुक्त विश्व के लिए हुआ शंखनाद; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 05 Jun 2026 08:53 PM IST

वृक्षों और जल से ही यह वसुधा समृद्ध है, यही जीवन का सच्चा आधार है का संदेश देकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे और महिला भूमिहार समाज ने अस्सी घाट पर गंगा तलहटी की सफाई की। गंगा जल को प्रदूषित कर रही सामग्रियों को निकालकर प्रदूषण मुक्त विश्व की कामना की गई। शंख ध्वनि के बीच गंगा सफाई और आरती के दौरान जल के संरक्षण का संकल्प लिया गया। पर्यावरण को शुद्ध रखने और वृक्षारोपण की भावना जागृत करने की नियत से लोगों को तुलसी का पौधा प्रदान किया गया। पर्यावरण के प्रमुख स्रोत भगवान भास्कर, जल रूपी मां गंगा और वनस्पति रूपी तुलसी की आरती उतारकर प्रकृति का वंदन किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण, जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के लिए सभी को आगे आना होगा। सामाजिक चेतना और सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने में हम सफल हो सकेंगे। महिला भूमिहार समाज की अध्यक्ष डॉ. राजलक्ष्मी राय ने कहा कि मानव जाति का कल्याण पर्यावरण संरक्षण के बिना संभव नहीं है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता जरूरी है। पर्यावरण संतुलन बने रहने पर शुद्ध वायु, जल मिलता रहेगा। आयोजन में महिला भूमिहार समाज की अध्यक्ष डॉ. राजलक्ष्मी राय, नमामि गंगे महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, पूनम सिंह, वंदना सिंह, सोनी राय, पूनम सिंह, विजयता राय, किरन राय, सरोज सिंह, पुष्पा राय, सुषमा सिंह आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें