रविवार पौष कृष्ण चतुर्दशी तिथि को श्री लाट भैरव काशी यात्रा मंडल के तत्वावधान में चार धाम पदयात्रा संपन्न की गई। भक्तों ने कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मंदिर प्रांगण से संकल्प लेकर समग्र पाप समूहों को नष्ट करने, संकट को दूर करने और मोक्ष की कामना से यात्रा प्रारम्भ की।