बाबा विश्वनाथ के प्रसाद की शुद्धता को लेकर प्रसाद का निर्माण करने वाले आशोक कुमार कहते हैं कि प्रसाद बनाने में पूरी सावधानी बरती जाती है। जो लोग प्रसाद बनाते हैं ये ध्यान रखा जाता है कि वो स्नान आदि करके आएं। इसके साथ ही भोगशाला में हर किसी को जाने की अनुमति नहीं होती है। प्रसाद में सूखे मेवे के अलावा स्वादानुसार चीनी और शुद्ध घी का इस्तेमाल किया जाता है। इन्होने बताया कि समय समय पर एफएसएसआई जांच करती है इसके अलावा विश्वनाथ धाम प्रशासन के अधिकारी भी जांच करके स्थिति को जानते हैं। गौरतलब है कि तिरुपति मंदिर प्रसाद में मिलावट की खबर के बाद मंदिर के प्रसाद को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं ऐसे में बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लड्डू प्रसाद का निर्माण और भी स्वच्छता को अपनाकर किया जा रहा है पिछले दिनों यहां धाम से जुड़े अधिकारियों ने चेकिंग कर व्यवस्था का हाल जाना था और संतोष भी जताया था।