गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी के शुक्रवार को हो रहे मतदान में सुबह 10 बजे तक 16.31 फीसदी वोट पड़े थे। एमएलसी चुनाव के लिए 2679 शिक्षक मतदाता बनाए गए हैं। 11 बूथों पर कड़ी सुरक्षा में चल रहे मतदान का सुबह डीएम इंद्रजीत सिंह ने जीआईसी व कूरेभार के केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान के संबंध में पीठासीन व अन्य कर्मचारियों के साथ मतदाताओं से भी बातचीत किया। शिक्षकों से मतदान की दिक्कतों के बारे में जानकारी लेने के बाद मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। डीएम के साथ एसडीएम गरिमा सोनकिया भी मौजूद रहीं। चार बजे तक मतदान होगा।