फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सराफा कारोबारी लूटकांड, व्यापारियों की चेतावनी- पांच दिन में नहीं हुई कार्रवाई... तो आगे बढ़ाएंगे कदम

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 06:08 PM IST

सुल्तानपुर में सराफा कारोबारी लूटकांड में पहले पुलिस ने 72 घंटे का समय मांगा था जो बीत चुका है। अब व्यापारी पांच दिन का समय और दे रहे हैं। पांच दिनों में यदि पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो व्यापारी अगला कदम उठाने को बाध्य होंगे। यह बातें व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी ने सुदनापुर बाजार में व्यापारियों की बैठक में कहीं। रविवार को सुदनापुर बाजार में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी सराफा कारोबारी सुरेश सोनी भी शामिल हुए। संगठन के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि सराफा कारोबारी के साथ बुधवार शाम लूट की घटना हुई थी। यह घटना निंदनीय है। पहले पुलिस ने 72 घंटे का समय मांगा था जो कि पूरा हो चुका है। हमारी पुलिस अधीक्षक से वार्ता हुई है। उन्होंने कुछ और समय मांगा है। इसलिए पांच दिन का समय पुलिस को और दिया जाता है। यदि पांच दिन में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो संगठन की ओर से अगला कदम उठाने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि, तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, आलोक वर्मा, शुभम पाठक, विद्यार्थी यादव, टीटू यादव, सुभाष सोनी, सतीश सोनी, उमेश सोनी, दिनेश सोनी, ज्ञानचंद सोनी, सूरज अग्रहरि समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें