यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार दोपहर घर में हुए धमाके में पटाखा कारोबारी की मौत के कुछ ही घंटों बाद उसकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। जबकि, भाभी की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका लकनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग परेशान परिजन को ढाढ़स बंधाते रहे। घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव की है।