फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में धान की फसल में रोग लगने से किसानों की बढ़ी चिंता

सुल्तानपुर में धान की फसल इस समय बढ़वार की अवस्था में है लेकिन बीच-बीच में फसल में रोग के लक्षण दिखाई देने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में रोग फैलने की आशंका को देखते हुए किसान फसल की लगातार निगरानी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय रहते रोग की रोकथाम नहीं हुई तो उत्पादन प्रभावित हो सकता है। मझौवा निवासी किसान गोविंद यादव ने बताया कि वर्तमान समय में धान की फसल में रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इससे फसल को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। किसान खेतों की नियमित निगरानी कर रहे हैं और रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल बचाव के उपाय कर रहे हैं। शुकुलपुर निवासी किसान ऋषिदेव शुक्ल ने बताया कि धान की फसल में कई प्रकार के रोग लगने की संभावना रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें