फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में खिड़की लगाने पर दो पक्षों में विवाद, 5 घायल: चार की हालत गंभीर

सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा (ढेलहा) गांव में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद निर्माणाधीन मकान में खिड़की लगाने को लेकर हुआ। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे भी चले। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी साहबदीन पुत्र गेनऊ और दयाराम पुत्र रामलखन के बीच जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है। साल 2009 में दोनों पक्षों के बीच समझौते के आधार पर बंटवारा हुआ था। दावा किया जा रहा है कि समझौता पत्र में यह बात दर्ज थी कि निर्माण के दौरान दीवार या मकान में खिड़की खोलने की स्थिति में डेढ़-डेढ़ फीट जगह छोड़नी होगी। रविवार को दयाराम अपने निर्माणाधीन मकान में साहबदीन की तरफ दीवार बनाकर खिड़की खोल रहे थे। साहबदीन पक्ष का आरोप है कि निर्धारित जगह छोड़े बिना ही दीवार बनाकर खिड़की खोली जा रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने घर के सामने दोनों पक्षों की जमीन की सीमा पर दीवार बनाने के लिए गड्ढा खोदना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में साहबदीन (55), संतलाल (50), गुलाबचंद (35) और शीला पत्नी संतलाल (50) घायल हो गए। इसके अलावा दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार, संतलाल को छोड़कर बाकी तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर से बात नहीं हो सकी। वहीं, लंभुआ थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि खिड़की खोलने वाले पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें