फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बिजली कर्मी की मौत; प्रतापगढ़ से अयोध्या जा रहा था

सुल्तानपुर में हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक सड़क हादसे में बिजली विभाग के संविदा कर्मी की मौत हो गई। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बहुरावा बाजार के आगे पुलिया के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के पाठक का पुरवा मजरे निमड़ी निवासी रमाशंकर (35) पुत्र माता प्रसाद के रूप में हुई है। वह प्रतापगढ़ के मांधाता फीडर पर बिजली विभाग में संविदा कर्मी था। शनिवार को ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से अपने घर अयोध्या लौट रहा था। जब रमाशंकर बल्दीराय थाना क्षेत्र के बहुरावा बाजार के आगे पुलिया के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार डम्पर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमाशंकर सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद भाजपा नेत्री बबिता तिवारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि जब एम्बुलेंस को सूचना दी गई, तब घायल की सांसें चल रही थीं। लेकिन करीब 45 मिनट बाद एम्बुलेंस पहुंची और तब तक रमाशंकर दम तोड़ चुका था। पुलिस शव को सीएचसी लेकर आई और परिजनों को सूचना दी। एसओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार वालों से शिकायत लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रमाशंकर अपने पीछे पत्नी उमा और दस साल की बेटी आराध्या को छोड़ गया है। उसका एक भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक के चाचा ओम प्रकाश ने बताया कि उनके भाई ने 25 साल अयोध्या में रिक्शा चलाकर रमाशंकर को पढ़ाया-लिखाया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें