सोनभद्र के दुद्धी में जौनपुर के केराकत निवासी एखलाक अपनी पत्नी रानी और बेटे हसरत के साथ 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना रहे हैं। उनका परिवार 35 साल से इस परंपरा को निभा रहा है। रामलीला कमेटी ने 65 हजार रुपये में पुतला बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, चोपन में 90 फीट और रॉबर्ट्सगंज में 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।