फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में बारिश से लुढ़का तापमान, चिंतित किसान फसलों को सहेजने में जुटे

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 10:36 AM IST

सोनभद्र जिले में अचानक हुए मौसम परिवर्तन के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दिन में हुई बारिश से अधिकतम तापमान करीब 6.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 27.6 डिग्री तक आ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बीच तेज हवा और ओले गिरे तो फसलों को बड़ी क्षति होगी। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इस प्रकार से बारिश होने से बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें