फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरेन्द्र शास्त्री के कथित विवादित बयानों पर सपा का प्रदर्शन, कार्यक्रम रद्द करने की मांग;video

सोनभद्र। कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के कथित विवादित बयानों के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रॉबर्ट्सगंज नगर के रामजानकी मंदिर (पन्नूगंज रोड) से स्वर्ण जयंती चौक तक विरोध मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और जिले में प्रस्तावित सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग की। धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम के प्रति कथावाचक की कथित अमर्यादित टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित वीडियो सामने आया और अब भगवान श्रीराम के पिता के संबंध में अभद्र टिप्पणी किए जाने की बात प्रसारित हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि सनातन धर्म की बात करने वाले लोग इस मामले पर चुप क्यों हैं। धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कृत्यों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील सभा को संबोधित करते हुए सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के बयानों से धार्मिक विभाजन की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता जताई। प्रदर्शन में नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, मनीष केडिया, राजनयन केसरी, अनिल विश्वकर्मा, राजेंद्र मौर्य, कमलेश बैगा, जुनैद अंसारी, अरविंद पासवान, गोपाल गुप्ता और प्रकाश केवट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें