फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बारिश से जलमग्न हुए स्कूल, कमरों में भी घुसा पानी, पढ़ाई ठप; घुटने तक पानी में होकर स्कूल जाते दिखे बच्चे

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 11:23 PM IST

जिले में रात भर हुई तेज बरसात से कई स्कूलों के परिसर में पानी भर गया है। जलनिकासी का इंतजाम न होने से सुबह बच्चों को पानी से होकर ही स्कूल पहुंचना पड़ा। हालांकि ज़्यादातर स्कूलों की जलमग्न कक्षाओं में पढ़ाई नहीं हो सकी। बच्चों को घर भेज दिया गया तो कुछ जगह टपकती छत के बीच बच्चे पढ़ाई करते रहे। घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय का परिसर पूरी तरह जलमग्न रहा। बच्चे घुटने के नीचे तक पानी से होते हुए कक्षाओं में पहुंचे तो वहां भी पानी लगा हुआ था। शिक्षक विद्यालय परिसर से पानी निकलवाने में लगे रहे। इसी ब्लॉक के जमगांव के परिसर में भी पानी भर गया था, जिससे पढ़ाई ठप रही। बता दें कि शुक्रवार की रात दस बजे से बारिश शुरू हुई जो रुक-रुक कर पूरी रात जारी रही। राजस्व विभाग के आंकड़ों के तहत पूरे जिले में कुल 188 एमएम की वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसमें सबसे ज्यादा 72 एमएम दुद्धी तहसील क्षेत्र में बरसात हुई। रॉबर्ट्सगंज में 54 और घोरावल में 44 एमएम वर्षा हुई। सबसे कम ओबरा तहसील क्षेत्र में 18 एमएम बारिश का आंकड़ा रहा। इस बरसात से तालाब, जलाशय भर गए हैं। बांध भी लबालब भर गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें