फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकली पदयात्रा, एकजुट हुए विभिन्न संगठनों के लोग; सौंपा पत्रक

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 08:16 PM IST

बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हिंसा के विरोध में शनिवार को हिंदू रक्षा समिति ने नगर में पदयात्रा निकाली। रामलीला मैदान से शुरू हुई पदयात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा थामे लोग नारेबाजी करते रहे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। जिलाध्यक्ष नरसिंह त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा रामलीला मैदान से शीतला मंदिर चौराहा, पुराना सिनेमा हाल, महिला थाना, सिविल लाइन होते हुए बढ़ौली चौराहे से रामलीला मैदान पहुंचे। इससे पहले रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज में सभा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कथावाचक पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज रहे। सभी ने भारत सरकार से कूटनीतिक, राजनीतिक और संयुक्त राष्ट्र संघ पर दबाव बढ़ाकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की मांग की। इस मौके पर राजीव कुमार, विद्याशंकर पांडेय, जयप्रकाश, संतोष पांडेय, राजू डीसीपीसी, विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, पूर्व विधायक तीरथराज, रमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, रामलगन, डॉ.गोपाल सिंह, शीतला सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, अजीत रावत, पुष्पा सिंह, अनूप तिवारी आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें