सोनभद्र जिले के चोपन-चुनार रेलमार्ग के दोहरीकरण के तहत सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर बड़े बदलाव की तैयारी है। नई रेल लाइन बिछाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर दो को पूरी तरह तोड़ा जाएगा। इसके स्थान पर बगल में नए हाईलेवल प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाएगा। नए प्लेटफॉर्म की चौड़ाई 10 मीटर से बढ़ाकर 12 मीटर और लंबाई 700 मीटर तक की जाएगी। स्टेशन पर निर्माण कार्य तेज हो गया है। वहीं, दोहरीकरण की जद में आने वाले रैंप ओवरब्रिज को भी हटाया जाएगा।