फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में नेशनल हाईवे पर ट्रकों की जोरदार टक्कर, दो ट्रक चालक हुए घायल, दो घंटे जाम के हालात

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2024 12:39 PM IST

दुद्धी स्थित बिडर गांव के पास लौआ नदी स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर के समीप शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे नेशनल हाईवे 39 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया। हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रकों को सड़क से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस प्रशासन ने ट्रकों को हटाकर धीरे-धीरे यातायात बहाल किया। दोनों चालकों की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस हादसे से नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था, लेकिन प्रशासन के प्रयासों से स्थिति नियंत्रण में लाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें