फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते को लागू करने की मांग, आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन; VIDEO

अभिनव कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 09:39 PM IST

कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने छह फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री और यूनियन पदाधिकारियों के बीच हुई समझौता वार्ता में 13 सूत्री मांगों पर बनी सहमति को लागू करने की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि समझौते के बाद अपर प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट आने के बावजूद समझौते को लागू करने के लिए अंतिम बैठक नहीं बुलाई गई। आशा कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान कार्ड और आशा आईडी बनाने सहित विभिन्न अभियानों की लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की मांग की। ज्ञापन में आयुष्मान भुगतान का राज्यांश बढ़ाकर 7500 रुपये करने, आशा कार्यकर्ताओं का आधार भुगतान 10 हजार रुपये करने, चार माह का मातृत्व अवकाश देने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा के अतिरिक्त पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा की राशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें