कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवाटन में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में दम्पती की मौत हो गई। घर की पोताई के दौरान स्टैंड फैन को हटाते समय पत्नी करंट की चपेट में आ गई, उसे बचाने की कोशिश में पति भी जद में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।