फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अंबावता गुट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Jul 2026 12:05 AM IST

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) के पदाधिकारियों ने डीएम को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा। जनसमस्याओं एवं किसान हितों से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि 15 दिनों में समुचित समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रयागराज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सेवा सहकारी समितियों पर किसानों को समय से खाद-बीज नहीं मिलने, डीएपी व यूरिया निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने, नहरों की सफाई एवं मरम्मत, किसानों और मजदूरों के बच्चों को कक्षा 1 से 12 तक संविधान की शिक्षा दिलाने, कृषि विभाग में खाद-बीज वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच और पात्र किसानों को समान रूप से लाभ दिलाने की मांग की। इसके अलावा किसानों-मजदूरों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को समाप्त करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों का पारदर्शी चयन सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई। इस मौके पर अशोक विश्वकर्मा, रमाशंकर, सरस्वती, सरोज देवी, रेपू देवी, कमलेश मौर्य, राजकुमारी, राधा देवी, केदार नाथ, गणेश, रामधीन ठाकुर, रामचंद्र कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें