फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 27 Aug 2026 02:28 PM IST

सीतापुर। मिश्रिख के बलियापुर गांव में बृहस्पतिवार को एक घर के बाहर बनी पुरानी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इसकी चपेट में आने से 73 वर्षीय बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बलियापुर निवासी चेतराम (73) गुरुवार सुबह घर से दवा लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान घर के बाहर बनी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर चेतराम को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पुत्र तोताराम ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मिश्रिख तहसीलदार महिमा मिश्रा पुलिस और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें