फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sitapur: पहले दिन ही धराशायी हुआ मेरी पंचायत मेरा अधिकार अभियान

ishwar ashish Updated Mon, 16 Dec 2024 08:41 PM IST

सीतापुर में ब्लॉकों की चयनित ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए मेरी पंचायत मेरा अधिकार जन सेवाएं आपके द्वार की थीम पर 19 ब्लॉक की 95 ग्राम पंचायतों में सोमवार को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 33 विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसमें पंचायत सहायक, प्रधान, सचिव सहित संबंधित विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहेंगे। जिसकी पड़ताल अमर उजाला टीम ने विकास खंड खैराबाद के असोरढ गांव लगभग 1 बजे टीम पहुच कर कैंम्प का जायजा लिया तो ग्रामविकास अधिकारी फरहा इकबाल ने जानकारी दी कि 33 विभागों मे मात्र छह विभागों के लोग मौजूद रहे, बाकी नदारत रहे। इसी तरह अमर उजाला टीम लगभग 3 बजकर, 25 मिनट पर क्षेत्र के मूसेपुर बलदेव सिंह गांव टीम पहुंची तो वहां पर भी छह विभाग के कर्मचारी मौजूद मिले इस मौजूद ग्राम विकास अधिकारी छाया यादव से अमर उजाला ने बात की तो बताया छह विभाग के अधिकारियो की मौजूदगी रही। अब सवाल यह उठता कि शासन प्रशासन की मंशा पर जिम्मेदार अधिकारियों की गैर मौजूदगी कही न कही योजनाओं की जानकारी देने की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें