सीतापुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को जलाकर मारने का मामला सामने आया है । महिला के पिता का आरोप है कि बेटी के ससुरालवाले SUV गाड़ी की मांग कर रहे थे जिसके पूरी न होने पर उन्होंने इतना भयानक कदम उठाया । पुलिस ने पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार पति और ससुरालवालों की तलाश मे जुट गई है।