फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ भक्त श्रवंण कुमार की लीला देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

रोहित सिंह Updated Sun, 23 Nov 2025 01:39 PM IST

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के गागापुश्र गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीरामलीला कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार की रात कलाकारों ने पितृ भक्त श्रवंण कुमार के लीला का सजीव मंजन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विष्णु की आरती के उपरांत कलाकारों ने दिखाया रामलीला मंच पर श्रवण कुमार माता-पिता को लेकर चारों धाम की यात्रा पर निकलते हैं। श्रवण कुमार अयोध्या में सरयू नदी के समीप उन्हें बैठाकर उनके लिए पानी लेने चल पड़ते हैं। जंगल में राजा दशरथ शिकार के लिए आते हैं। हिंसक पशु समझ कर राजा तीर चला देते हैं। तीर लगने से श्रवण की चीख निकल जाती है। इससे घबरा कर दशरथ श्रवण के पास पहुंचते हैं। श्रवण बताते हैं कि माता-पिता की इच्छा के लिए पानी लेने आए थे। घायल श्रवण राजा से उनके माता-पिता को पानी पिलाने की इच्छा जताते हैं। उसके बाद राजा श्रवण के माता पिता को पानी पिलाने उनके पास जाते हैं। बुजुर्ग उन्हें श्रवण कुमार समझकर आवाज देते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें