ब्लाक क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरवठिया बाजार में शनिवार को कैरियर मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर राजेश कुमार व विशिष्ट अतिथि राजकीय कन्या इंटर कालेज डुमरियागंज की प्रधानाचार्य रजनी पाण्डेय ने संयुक्त रूप से मेला का शुभारंभ फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पांण कर किया इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।