समरसता भोज सनातन समाज के एकता का माध्यम है,यह कार्यक्रम सभी को सूत्र में पिरोने का काम करता है। इसलिए सहभोज समाज में जाति-पाति की भावना को दूर करते हैं। ये बातें मित्र संघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने मित्र संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर मन्नीजोत चौराहे पर आयोजित खिचड़ी सहभोज के दौरान कहीं। मन्नीजोत चौराहे पर आयोजित समरसता तहरी भोज समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।