सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहाताल चौराहे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।