श्रावस्ती जिले के माल्ही चौराहे पर संचालित निजी अस्पतालों का सोमवार अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने सीएचसी अधीक्षक के साथ छापेमारी किया था। इस दौरान टीम ने एक चिकित्सालय का सील किया था। एक अन्य को सील करने को कहा था। मंगलवार पहुंचे अधिकारियों ने उसे भी सील कर दिया। जमुनहा क्षेत्र के माल्ही चौराहे पर अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिकों पर कार्रवाई के लिए डीएम ने सोमवार अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजय राय को निर्देश दिया था। मल्हीपुर सीएचसी अधीक्षक अवनीश तिवारी के साथ पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने खामियां मिलने पर आशीर्वाद पालीक्लीनिक को सील कर दिया था। जबकि हिन्दुस्तान अस्पताल पहुंची टीम को कोई चिकित्सक न मिलने पर दूसरे दिन कार्रवाई के लिए चेताया गया था। इसी के क्रम में मंगलवार को पुन: अस्पताल पहुंची टीम ले उसे भी सील कर दिया। इस दौरान टीम के साथ मौजूद औषधि निरीक्षक ने माल्ही चौराहा स्थित छोट्टन मेडिकल स्टोर में छापेमारी की जिसमें कमियां मिलने पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने उसे भी सील कर दिया। मेडिकल स्टोर व दो अस्पतालों पर ताबड़तोड़ हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अन्य अस्पताल संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।