फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: लापता 75 स्मार्ट फोन मिले, एसपी ने मोबाइल मालिकों को सौंपा

ishwar ashish Updated Wed, 01 Jan 2025 06:29 PM IST

श्रावस्ती जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विगत वर्ष गुम हुए 75 स्मार्ट फोन सर्विलांस सेल ने खोज निकाला। जिसे बुधवार को एसपी ने अपने कार्यालय बुलाकर मोबाइल स्वामियों के हवाले कर दिया। नव वर्ष पर गुमशुदा मोबाइल पाकर उनके स्वामियों के चेहरे खिल गए। जिले में लापता मोबाइल की तलाश के लिए एसपी ने एएसपी प्रवीण कुमार यादव व सीओ अपराध संतोष कुमार के नेतृत्व में सर्विलांस सेल को लगाया था। सर्विलांस सेल ने 75 गुमशुदा स्मार्टफोन खोज निकाला। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि लापता मोबाइल की लगातार ट्रैकिंग कर जिले सहित अन्य जिलों व राज्यों से बरामद किया गया है। जिनमें विभिन्न कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। जिसे पुलिस कार्यालय में मोबाइल मालिकों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें