फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र कटरा के ग्राम चक्र भंडार निवासी एक युवक की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अहाते में बड़ेर के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची कटरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। चक्र भंडार निवासी ओम प्रकाश यादव के तीन पुत्र थे। जिसका बड़ा बेटा अशोक विगत वर्ष अग्निवीर में भर्ती हुआ है। जबकि दूसरा पुत्र सुशील कुमार यादव (19) बीए द्वितीय वर्ष व छोटा बटा विक्रम (16) पढ़ रहा है। सुशील अग्निवीर में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। ओमप्रकाश का गांव के बाहर अहाता है। जिसमें रहकर सुशील न सिर्फ पढ़ाई करता था। बल्कि अपने मवेशियों की रखवाली भी करता था। प्रतिदिन की भांति मंगलवार रात सुशील खाना खाकर अहाते में सोने गया था। बुधवार सुबह अहाते में पहुंचे ओमप्रकाश ने देखा कि सुशील का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में बड़ेर से रस्सी के फंदे के सहारे लटक रही है। साथ ही बगल में रखा उसका मोबाइल भी बंद था। जबकि किताबें बगल तखत पर रखी हुई थी। इसकी सूचना ओम प्रकाश ने कटरा पुलिस को दिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में थाना प्रभारी कटरा गणनाथ प्रसाद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें