फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: छात्रों को बताए विधिक अधिकार, पॉक्सो कानून की दी गई जानकारी

शाहजहांपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज में साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ निःशुल्क विधिक सेवाओं और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर अनिल कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क अधिवक्ता, मध्यस्थता केंद्र, वाद पूर्व निस्तारण, पीड़ित प्रतिकर योजना और स्थायी लोक अदालत सहित विभिन्न विधिक सहायता सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व की जानकारी दी। बताया कि इसके माध्यम से लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से सरल, त्वरित एवं निःशुल्क निस्तारण कराया जा सकता है। वर्मा ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अध्यापक एमके सिंह, प्रेम शंकर सक्सेना, सैनिक पांडे, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें