शाहजहांपुर में समाज कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग में 367 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। इसमें यूपीएससी में 123, एक दिवसीय परीक्षा में 160 व नीट-जेई में 84 विद्यार्थी शामिल हैं। शुक्रवार से जीएफ कॉलेज में कोचिंग का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दोपहर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निशुल्क कोचिंग सत्र 2025-26 का फीता काटकर उद्घाटन किया।