शाहजहांपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को जीआईसी में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता ने किया। इसके बाद विभिन्न ब्लॉकों से आए होनहार छात्रों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। उन्होंने सौर ऊर्जा, पानी की बचत समेत कई प्रकार के मॉडल बनाए। कार्यक्रम के दौरान क्विज में बच्चों से सवाल पूछे गए, जिसका जवाब देकर पुरस्कार हासिल किए। इस बीच बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिये धूम मचाई। कार्यक्रम में डीसी रोहित सिंह, दपिंदर कौर, पल्लवी वर्मा, निकहत परवीन, इमरान सईद खां, देवेश वाजपेयी, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।