शाहजहांपुर में 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया एमडीए कार्यक्रम में एलबेंडाजोल व डीईसी दवा का सेवन कराया जाएगा। दवा खिलाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को पुराने जिला अस्पताल में मीडिया वर्कशॉप में सीएमओ डॉ.अंसार अली ने बताया कि दस से 25 फरवरी तक फाइलेरिया एमडीए कार्यक्रम चलेगा। जलालाबाद, मिर्जापुर, भावलखेड़ा, तिलहर व शहरी क्षेत्र में हर रोज प्रत्येक टीम 25 घरों में दवा खिलाने जाएगी। विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आशा के घर को कार्यक्रम के लिए डिपो के रूप में स्थापित किया जाएगा। छूटे हुए लोग बाद में आशा के घर जाकर दवा का सेवन कर सकेंगे। इस मौके पर एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ.आसिफ अली, जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।