शाहजहांपुर में समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में दो दिवसीय कॅरिअर मार्गदर्शन प्रशिक्षण का समापन हो गया। समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीआईओएस हरिवंश कुमार ने प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण को प्राप्त कर विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से अपने अनुभव को साझा करें। उचित कॅरिअर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य के प्रति प्रेरित कर बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य करें। मास्टर ट्रेनर ममता राठौर व गीता चंद्रा ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, संजय कुमार मौर्य, दीपक दीक्षित, उमेश चंद्र अग्निहोत्री, जिला समन्वयक राजन प्रजापति, सर्वेश कुमार, डॉ.ब्रजेश व अभिषेक कनौजिया का सहयोग रहा।