फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन, एक ही पंडाल में हुए सात फेरे और निकाह

मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 03:22 PM IST

शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को ओसीएफ के रामलीला मैदान में किया गया। इसमें वर-वधू ने अग्नि के सात फेरे लिए। दूसरी ओर मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया। अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया है। रामलीला मैदान में सजाए गए भव्य पांडाल में 12 हजार से अधिक लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई। दोपहर बारह बजे से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वर-वधू का विवाह कराया गया। अग्नि के सात फेरे लिए गए। इस बीच मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक चेतराम, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सलोना कुशवाहा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश एस़ आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें