फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में झमाझम बारिश, गन्ने की फसल को फायदा, धान की रोपाई तेज

मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 04:28 PM IST

शाहजहांपुर में रात में झमाझम बारिश के बाद दिन में धूप निकलने से लोगों को उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, बारिश होने पर किसानों ने धान की पौध लगाने का काम तेज कर दिया है। दो दिन उमस के बाद रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। गरज के साथ बादल बरसते रहे। रात करीब 11 बजे तक लगातार तेज बारिश हुई। इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश होती रही। सोमवार को भी सुबह दस बजे तक हल्के बादल छाए रहे। बाद में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इस दौरान बिजली कौंधने से लोग सहम गए। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवा चल रही है। आर्द्रता 77 प्रतिशत बनी हुई है। बारिश से खेत लबालब होने के कारण धान की रोपाई में तेजी आई है। इस समय अधिकतर किसान धान रोपने में लगे हुए हैं। जून के तीसरे हफ्ते में ही अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। ट्यूबवेल के जरिये पानी से खेत भरने में आने वाला डीजल का बड़ा खर्च बच गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें