फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली ने जय भारत अवार्ड जीता, विधायक ने बच्चों को किया पुरस्कृत

शाहजहांपुर में सामाजिक संस्था जय भारत की ओर से 20 वें महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। इस बीच डिजिटल सुरक्षा व संयुक्त परिषद विषय पर लघु नाटिका में डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली की टीम ने जय भारत अवार्ड पर कब्जा किया है। रविवार को हुए आयोजन में आर्य महिला इंटर कॉलेज और ऑल सेंट स्कूल की टीम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में रंगकर्मी मोहम्मद सोहेल और कर्णधार सिंह शामिल रहे। महाराजा अग्रसेन और भगवतगीता पर आधारित श्लोक लेखन प्रतियोगिता में शहर के 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि जय भारत वर्ष 1995 से युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें देश की संस्कृति एवं इतिहास से परिचित कराने का कार्य कर रही है। संयोजक आयुष अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर को आकांक्षा इंटर कॉलेज में कोलाज मेकिंग और मैथ्स जीनियस प्रतियोगिताओं होगी। प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा, वंदना अग्रवाल, डॉ. मयंक पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें