फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवंबर के अंत में होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

शाहजहांपुर में नवंबर के अंत में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयारी शुरू हो गई है। जिले में 20 उद्यमियों ने करीब 1500 करोड़ रुपये के निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। ये प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने पर करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। जिले में चार हजार करोड़ का निवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है। उद्योग मित्र विपुल उपाध्याय ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए इन्वेस्ट यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर निवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। जनपद में अभी तक 20 उद्यमियों ने 1500 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए नए प्रस्ताव उद्योग केंद्र को दिए हैं। इनकी फीडिंग का कार्य पोर्टल पर चल रहा है। बताया कि 39 करोड़ रुपये के बजट का होटल, यूपीडा का छह सौ करोड़ का औद्योगिक पार्क, राजश्री केमिकल की फैक्ट्री का विस्तार, आइसक्रीम फैक्टरी, फिल्टर पानी की बोतल की फैक्टरी, राइस मिल आदि लगना प्रस्तावित है। उन्होंने उद्यमियों से आवेदन की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें