शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने घटिया गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। एमनजई जलालनगर में सीसी रोड की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अभियंता से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जांच में अनियमितता मिलने पर एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने मुख्य अधिशासी अभियंता को सड़क की विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खराब गुणवत्ता पर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।