शाहजहांपुर में सीबीएसई के कक्षा 12 रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित की गई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई परीक्षा में 28 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि संख्यात्मक प्रश्नों को हल करने में ज्यादा समय लगा। हालांकि पेपर सही हुआ। सीबीएसई के जिला समन्वयक राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। कहीं कोई छात्र अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ा गया है।