शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र की लोक विहार कॉलोनी में तीन लाख रुपये उधार देने से मना करने के साथ ही घर से निकल जाने को कहा तो मौसेरे भाई ने युवती का मुंह पकड़कर दबा दिया। उसके साथ आए नाबालिग दोस्त ने सर्जिकल ब्लेड से युवती के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो किशोरों समेत मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।