फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में मुनीम ने अपने दोस्तों संग मिलकर रची थी लूट की साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Tue, 25 Feb 2025 06:32 PM IST

शाहजहांपुर के निगोही में लिपुलेख भिंड मार्ग पर गांव उनकला के पास कंपनी के मुनीम से लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मुनीम ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की कहानी रची थी। पुलिस को लूट की घटना सही लगे, इसलिए मुनीम के हाथ पर ब्लेड से काट लिया और कपड़े भी फाड़ दिए थे।

तिलहर की पंजाबी कॉलोनी निवासी हर्षित अग्रवाल की कंपनी में किशोर मुनीम का काम करता था। वह फुटकर दुकानदारों से वसूली कर लाकर देता था। रविवार की शाम करीब छह बजे पीलीभीत जिले के बीसलपुर से वसूली कर लौट रहा था। उसने पुलिस को बताया था कि निगोही में उनकला गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और उसका बैग लूटकर भाग गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।  

मुनीम की कद-काठी देख पुलिस को हुआ शक  
मुनीम ने बताया कि बैग में एक लाख 50 हजार रुपये, बीस हजार का चेक और मोबाइल फोन था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। किशोर की दुबली पतली कद-काठी को देखकर पुलिस को शक हो गया। एसपी सिटी संजय कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि किशोर ने अपने साथी धर्मपाल निवासी घेरचौबा और जितेंद्र निवासी कच्चा कटरा थाना तिलहर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 

किशोर को रुपयों की जरूरत होने पर लूट की साजिश रची। किशोर ने बताया था कि उसने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो चाकू से हमला कर दिया। उसकी कट काठी को देखकर पुलिस को शक हुआ। उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रुपयों की जरूरत होने पर उसने घटना की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें