शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में मिशन शक्ति और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत मंगलवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 20 नवजात 20 बच्चियों के लिए बेबी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ.नेपाल सिंह ने मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन, जननी सुरक्षा केंद्र, दवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने बच्चियों की माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए जनसेवा पर आवेदन करने के लिए बताया। महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में जानकारी दी। साथ ही कन्या सुमंगला योजना के पत्रक का वितरण किया। जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा, रईस खान, डॉ. प्रियंका, रश्मि देवी, चाइल्ड लाइन से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय शर्मा, केसवर्कर ज्ञानदीप मौजूद रहा।