फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय पर चुप रहने वाले हिंदुत्व की बात न करें

संदीप कुमार मिश्र Updated Sun, 19 Jul 2026 08:17 PM IST

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को खलीलाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर के पास स्वागत के दौरान हनुमानगढ़ी, गो-संरक्षण और हिंदुत्व सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़े जाने के दावों को तथ्यहीन बताते हुए कहा कि वहां की सीढ़ियों की बनावट ऐसी नहीं है कि उन पर खड़े होकर नमाज अदा की जा सके। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियां लगभग 10 इंच चौड़ी और 6 इंच ऊंची हैं। ऐसे स्थान पर नमाज पढ़ना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। उन्होंने गो-संरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें