धनघटा और महुली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र की ओर से घोषित 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी समेत तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 23 किलो 810 ग्राम गांजा, एक बिना नंबर की बोलेरो पिकअप, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, दो मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एसपी संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन में घटना का अनावरण किया और संयुक्त कार्रवाई करने वाली धनघटा और महुली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।