यातायात पुलिस की अगुवाई में जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने मंगलवार को खलीलाबाद शहर में यातायात जागरुकता रैली निकाली। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से लेकर समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार, गोला बाजार समेत अन्य स्थानों पर रैली के माध्यम से कर्मियों ने शहरवासियों को यातायात नियम पालन करने के लिए प्रेरित किया।